IMD Weather Snowfall Update: भारत आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) नेबारिश, बर्फबारी, घने कोहरे और शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 31 दिसंबर को कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है.
कहां-कहां घने कोहरे के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 5 जनवरी तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 जनवरी तक, पश्चिमी राजस्थान में 3 जनवरी 2026 तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. वहीं, 31 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में,1 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बिहार के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और तेलंगाना के कुछ इलाकों में अलग-अलग तारीखों पर शीत लहर चलने की भी संभावना जताई गई है.
पिछले 24 घंटों के दौरान कहां कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे दृश्यता कई स्थानों पर 50 मीटर से भी कम रही. कुछ क्षेत्रों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रही. उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. मौसम विभाग ने नागरिकों को कोहरे और ठंड के दौरान सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है.
कश्मीर घाटी में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से कश्मीर घाटी में 31 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार अगले 1–2 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में व्यापक स्तर पर बारिश व हिमपात हो सकता है. न्यूनतम तापमान कई इलाकों में 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.
हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के साथ शीत लहर का खतरा
हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. IMD के अनुसार 2 से 4 जनवरी के बीच राज्य के कई हिस्सों में शीत लहर चल सकती है. न्यूनतम तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. पहाड़ी इलाकों में फिसलन और यातायात बाधित होने की संभावना जताई गई है.
उत्तराखंड: पहाड़ों में हिमपात, मैदानी इलाकों में कोहरा
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है. राज्य के कई हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
दिल्ली-एनसीआर: घना कोहरा और हल्की बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है. कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई. IMD के अनुसार 1 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है. ठंड और कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है.
पंजाब-हरियाणा: 5 जनवरी तक घना कोहरा
पंजाब और हरियाणा में 5 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. IMD के अनुसार 1 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति बन सकती है. कई स्थानों पर दृश्यता शून्य तक दर्ज की गई है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है.
उत्तर प्रदेश: कई जिलों में कोहरा, पूर्वी यूपी में शीत दिवस
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर को शीत दिवस की स्थिति रह सकती है. पूर्वी यूपी में 2 जनवरी तक और पश्चिमी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक कोहरे का असर जारी रहने की संभावना है.
राजस्थान: पश्चिमी हिस्सों में 3 जनवरी तक घना कोहरा
राजस्थान के पश्चिमी जिलों में 3 जनवरी 2026 तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है. IMD के अनुसार 5–6 जनवरी के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में शीत लहर चल सकती है. न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.
बिहार: ठंडा दिन और कोहरे का असर
बिहार के कई जिलों में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है. घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है.
ओडिशा: कोहरे की मार, ठंड बढ़ी
ओडिशा के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 5 जनवरी तक सुबह और रात के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है.
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
14 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
9 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines