Student Chants Jai Shri Ram In Ghaziabad ABES College Teacher Enraged: गाजियाबाद के ABES इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंचे एक छात्र ने ‘जय श्रीराम’ कहकर अभिवादन किया। इस दौरान मंच के नीचे मौजूद महिला टीचर जय श्रीराम का नारा सुनते ही भड़क गईं। उन्होंने तुरंत छात्र को मंच से नीचे उतरने को कह दिया। पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एक सांस्कृतिक उत्सव चल रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र जैसे ही मंच पर पहुंचता है, उसका स्वागत ‘जय श्री राम’ के नारे से किया जाता है, जिसके जवाब में वह कहता है, ‘जय श्री राम दोस्तों’। इसके बाद कैमरे में एक महिला टीचर मंच के नीचे दिखती हैं जो छात्र के जय श्रीराम नारे पर आपत्ति जताती है और उसे नीचे उतरने को कहती है।
महिला टीचर मंच पर मौजूद छात्र को हिंदी में कहती है कि ये एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, ऐसे मंत्रोच्चार की अनुमति नहीं है। उधर, वीडियो के वायरल होने के बाद गाजियाबाद पुलिस आयुक्त ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्रॉसिंग पुलिस स्टेशन प्रभारी को मामले की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू रक्षा दल की ओर से महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। दल की ओर से कहा गया था कि अगर महिला टीचर के खिलाफ कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की तो हंगामा किया जाएगा। वहीं, मामले की जानकारी के बाद एसपी सलोनी अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की एक टीम को कॉलेज भेजा गया था। किसी तरह के विवाद की कोई खबर नहीं है।
संबंधित खबरें
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
28 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
56 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines