हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video में बेटे की लाश को ठेले पर खींचती दिखी मां, स्वास्थ्य मंत्री जी! अगर अब भी आपको शर्म नहीं आती तो...

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल को हिला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बेबस मां अपने जवान बेटे की लाश ठेले पर रखकर सड़कों पर भटकती रही। लोगों ने मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन एक हाथ भी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। ये कोई कहानी नहीं है, ये वीडियो है जिसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, स्वास्थ्य मंत्री जी! अगर अब भी आपको शर्म नहीं आती तो खुद को इंसान ही मत कहिएगा।

शराब की दुकान के पास मिली थी लाश

जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे के पास का है। यहां एक शराब की दुकान के पास युवक का शव पड़ा था। किसी ने गौर नहीं किया कि ये एक शव है। किसी तरह मृतक की मां और छोटा भाई वहां पहुंचे। जवान बेटे की लाश को देखकर मां फूट पड़ी। दहाड़े मारकर रोने लगी। परिवार इतना गरीब था कि शव को किसी वाहन से ले जाने और अंतिम संस्कार के पैसे तक नहीं थे।

यह भी पढ़ेंः Watch Video: शादी के लिए प्रेमिका ने बुलाया प्रेमी, फिर ऐसा क्या हुआ कि जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

पुलिस वालों ने की मदद

किसी तरह से छोटे बेटे ने एक ठेके की व्यवस्था की। भाई की लाश को ठेले पर रखकर ले जाने लगे। साथ में मां रोते-बिलखते चल रही थी। चौराहे पर खड़े वाहन चालकों से मदद मांग रही थी, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। हारकर मां और बेटा लाश को लेकर पास के एक थाने पर पहुंच गए। यहां पुलिस ने पैसे इकट्ठे करके उन्हें दिए।

कांग्रेस ने वीडियो को किया ट्वीट

उधर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक हैंडलर से ट्वीट किया है। लिखा है कि मेरठ की सड़क पर एक मां अपने बेटे का लाश ठेले पर लिए चली जा रही है। ठेला छोटा भाई खींच रहा है। इसके बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के मंत्री पर निशाना साधा।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें