Watch Video Of Woman Beating In Sitapur: सोशल मीडिया पर इन दिनों यूपी के एक मंत्री पुत्र का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सीतापुर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी महिला को धक्का मार रहा है। वहीं जमीन पर पड़ी महिला के ऊपर एक युवक बैठा है। वीडियो में महिला जोर-जोर से चिल्ला रही है कि मुझे मार डालो…।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर के बेटे, गनर और उनकी गाड़ी के ड्राइवर ने उसकी पिटाई की है। मंत्री उसकी कीमती जमीन हड़पना चाहते हैं। वहीं इस मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है। सीतापुर जिले में दुर्गापुरवा निवासी महिला मंजू का आरोप है कि उसकी सरायं मलूही में जमीन है। मंत्री ने उसे घर बुलाकर 20 लाख रुपये में जमीन देने की पेशकश की। शुक्रवार रात करीब 10 बजे मंत्री का ड्राइवर उसके घर आया और गेट से बाइक टकरा दी। इसके बाद वह बाइक से उतरा और गाली-गलौच पर उतर आया।
मंत्री बोले- भाई-बहन का आपसी विवाद है
इस पर वह इसकी शिकायत करने मंत्री के घर गई। इसके बाद मंत्री पुत्र प्रांशू, ड्राइवर शुभम और उसके गनर मुझे पीटने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि इन लोगों की नजर मेरी संपत्ति पर है। पीड़ित महिला ने बताया कि मंत्री मौहल्ले के तीन मकानों पर कब्जा कर चुके हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि मेरा ड्राइवर शुभम महिला का भाई है। दोनों भाई-बहनों का आपस में विवाद है। मंजू उनके दरवाजे पर गाली गलौज कर रही थी। मेरे गनर ने महिला को धक्का देकर वहां से हटाया था।
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक चकेश मिश्र ने बताया कि वीडियो सामने आया है। महिला को बुलाकर पूछताछ की गई है। बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
18 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
18 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
19 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
19 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines