हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Watch Video: लोको पायलट की एक गलती से ट्रैक छोड़ प्लेटफार्म पर चढ़ी ट्रेन, ये है हादसे का असली सच

विज्ञापन

Mathura Train Accident Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर हुए रेल हादसे का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो ट्रेन के लोको पायलट (ड्राइवर) का है, जो हादसे से एक एक मिनट पहले ट्रेन के इंजन में बैठा था। आरोप है कि ड्राइवर नशे में था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

वीडियो में दिखाई दिया ये

जानकारी के मुताबिक, मथुरा जंक्शन पर इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन के पटरी से उतरने और प्लेटफॉर्म पर चढ़ने के एक दिन बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऑपरेटर को इंजन कैब में प्रवेश करते हुए और अपने मोबाइल फोन में व्यस्त होने से पहले लापरवाही से अपना बैग थ्रॉटल पर रखते हुए देखा गया है।

…और हो गया हादसा

वीडियो में दिख रहे रेलवे कर्मचारी की पहचान रेलवे अधिकारियों द्वारा सचिन के रूप में की गई है। लोको पायलट को उसकी ड्यूटी से छुट्टी मिलने के बाद कैब में प्रवेश करता है और कैब से बाहर निकलता है। सचिन अपना काला बैकपैक इंजन थ्रॉटल पर रखता है। फिर बैठ जाता है और अपने मोबाइल फोन पर कुछ देखने लगता है। उसके कैब में प्रवेश करने के एक मिनट में ही ट्रेन चलने लगती है और बैरियर तोड़ते हुए प्लेटफॉर्म पर चढ़ जाती है।

मथुरा स्टेशन प्रबंधक ने दिया ये बयान

घटना की जांच के बाद एक लोको पायलट और चार तकनीकी कर्मचारियों सहित पांच रेलवे कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मथुरा रेलवे स्टेशन के निदेशक संजीव श्रीवास्तव ने दावा किया है कि पांचों नशे की हालत में थे और ड्यूटी के दौरान अपने फोन का इस्तेमाल करते पाए गए। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने निलंबन की पुष्टि की और कहा कि आगे की विस्तृत जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें