UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हॉकी में अपना लक आजमाया। उन्होंने झांसी के एक स्टेडियम में हॉकी थाम कर बॉल को हिट किया। हॉकी खेलते हुए सीएम योगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि सीएम योगी झांसी के दौरे पर थे। यहां खेल दिवस के मौके पर उन्होंने झांसी को एक सौगात दी।

झांसी पहुंचे थे सीएम योगी

जानकारी के मुताबिक खेल दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने ऐलान किया कि झांसी में एयरपोर्ट बनेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बुदेलखंड के लिए ये दूसरा एयरपोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण झांसी-कानपुर हाईवे के पास होगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1696469131800006904

झांसी से किया ये वादा

सीएम योगी ने कहा कि यहां डिफेंस कॉरिडोर के तहत भी कई बड़े उद्योग स्थापित होंगे। इसके बाद यहां रोजगार की अपार संभावनाएं पैदा होंगी और युवाओं को पलायन करने की जरूरत नहीं होगी। झांसी दौरे के दौरान सीएम योगी ने करीब 2009 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ