Watch Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर गुरुवार शाम को एक भीषण हादसा हो गया। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ये भी लिखा है, वीडियो को देखकर लग रहा है कि बस जानबूझकर गिराई गई है। हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं है। उधर, एक्सप्रेसवे पर लगी सीसीटीवी कैमरों में ये हादसा कैद हो गया है। रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिल्ली आ रही थी बस
जानकारी के अनुसार पूरा मामला गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का है। बस बिजनौर से आ रही थी। मेरठ एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान मेरठ एक्सप्रेस पर हवा हवाई रेस्टोरेंट से कुछ दूर पहले बस अचानक लेफ्ट साइड में चली गई।
21 लोग हुए घायल
देखते ही देखते रोडवेज की बस खाई में जा गिरी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर हड़कंप मच गया। बताया गया है कि हादसे में 21 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों के अनुसार, ड्राइवर को अचानक नींद आई थी, जिसके चलते बस खाई में गिर गई।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
53 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
10 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines