Python on Truck and Bike Watch Video: ग्रेटर नोएडा में एक अजगर सांप ने कई घंटों तक दहशत का माहौल बनाए रखा। विशाल अजगर सांप पहले एक ट्रक के कैबिन में घुसा। जिसे देखकर ट्रक का ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद वहीं अजगर पास में खड़ी एक बाइक से लिपट गया। अजगर की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
केबिन छोड़कर भागा ड्राइवर
जानकारी के मुताबिक ये मामला ग्रेटर नोएडा के परी चौक इलाके का है। यहां गुरुवार देर रात अचानक एक विशाल अजगर कहीं से आ गया। बताया गया है कि अजगर पहले यहां खड़े एक आयशर ट्रक के केबिन में घुस गया। ट्रक में ड्राइवर बैठा था। अजगर को देखकर ड्राइवर के होश उड़ गए। वह केबिन से कूद कर भाग गया। काफी देर कर अजगर ट्रक के केबिन में रहा।
दहशत में आए लोगों ने पुलिस को बुलाया
इसके बाद वह कैबिन से निकलकर पास में खड़ी एक बाइक से लिपट गया। बताया गया है कि अजगर काफी लंबा था। आसपास के लोग दहशत में आ गए। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर संबंधिक इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस के अधिकारी ने रस्सी से बांधकर अजगर को एक बोरे में बंद किया और फिर जंगल में छोड़ा गया।
https://twitter.com/GreaterNoidaW/status/1707655029635629253
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
10 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
10 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
15 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
19 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines