Watch Video Bander Turning Files Pages In Saharanpur: यूपी के सहारनपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक बंदर सरकारी कार्यालय में पहुंचा और फाइलों को पलटना शुरू कर दिया। काफी देर तक बंदर इसी तरह फाइलों को पलटता रहा। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी भी अपने काम में मशगूल रहे। इस दौरान वहां मौजूद किसी कर्मचारी ने उनका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बेहट रजिस्ट्री कार्यालय का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर फाइलों को पलट रहा है। कुछ देर तक अपने काम में मशगूल रहने के बाद कर्मचारी भी बंदर की हरकत से परेशान हो गए। इस दौरान कर्मचारियों ने बंदर को केला और फल भी दिए ताकि वो वहां से हट सके लेकिन वानर राज फल खाने की बजाय अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर फाइलें चेक करते रहे।
किसी फाइल को नहीं पहुंचाया नुकसान
बंदर का वीडियो सहारनपुर में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि वीडियो तहसील कार्यालय का ही है। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद बंदर स्वयं ही तहसील के बाहर चला गया। इस दौरान उसने किसी भी फाइल को नुकसान नहीं पहुंचाया।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
13 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
16 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
17 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines