Washing Machine Caught Fire Video: पूरे देश में भीषण गर्मी का प्रकोप है। देश के अधिकांश शहरों में पारा 45 डिग्री से अधिक है। इस बार की लू ऐसी है कि पहाड़ों में भी राहत नहीं है। यहां भी कई शहरों में 40 से अधिक है। ऐसे में घरों में लगे इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों में आग लग रही है। गुरुवार को नोएडा के सेक्टर 100 स्थित सोसायटी में एसी में आग लग गई। इससे दोनों कमरे और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
इस बीच गाजियाबाद से भी हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बालकनी में रखी वाॅशिंग मशीन भी जलकर राख हो गई। देखते ही देखते ही मशीन से धुआं उठने लगा और पूरी मशीन जलकर खाक हो गई। घटना गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के ऑफिसर सिटी 2 सोसायटी की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लैट की बालकनी में रखी वाॅशिंग मशीन में धुआं उठता है और फिर आग लग जाती है।
समय रहते आग पर पाया काबू
बालकनी में आग को देखकर सोसायटी में रहने वाले लोगों ने तुरंत फ्लैट के पास रह रहे अन्य लोगों को सूचित किया। वहीं आसपास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लेकिन तब तक मशीन जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। इस बीच वाॅशिंग मशीन में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं आज नोएडा के सेक्टर 100 स्थित एक सोसायटी में एसी फटने से भीषण आग लग गई। इस दौरान कई फ्लैट आग की चपेट में आ गए। इस दौरान सोसायटी में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines