---विज्ञापन---

UP: धार्मिक नगरी वृंदावन में बस में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग

Vrindavan bus fire: सोशल मीडिया पर पार्किंग में खड़ी बस में लगी भीषण आग का वीडियो वायरल हो रहा है। टीएफसी पार्किंग प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

---विज्ञापन---

लाल कृष्ण, मथुरा

Vrindavan bus fire: मथुरा के वृंदावन स्थित टीएफसी सेंटर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वाहन पार्किंग में खड़ी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसमें सो रहे बुजुर्ग की आग लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

---विज्ञापन---

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बस के अंदर से बुजुर्ग बाहर नहीं निकल सका

आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिसकर्मी पहुंचे। बचाव दल ने पहले पार्किंग से सभी बसों को बाहर निकाला। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बस में अंदर सो रहा बुजुर्ग बाहर नहीं निकल सका। आग लगने के कुछ देर बाद ही धुंए और आग से झु़लसने से वह बेसुध होकर गिर पड़ा।

बस में किस कारणों से आग लगी इस बात का अभी पता नहीं चला है

पुलिस के अनुसार जिस बस में आग लगी है उसमें तेलंगाना से वृंदावन दर्शन के लिए आया 60 वर्षीय ध्रुपद सो रहा था, बताया जा रहा है कि वह दिव्यांग था। पुलिस के अनुसार वह जिला निर्मल ओर कुबेर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बस में किस कारणों से आग लगी इस बात का तो अभी पता नहीं चला है। दमकल विभाग के लोग इस बारे में जांच कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

FIR दर्ज, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

टीएफसी पार्किंग प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इस बस से तेलंगाना से आए अन्य भक्तों को वापस भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है। वृंदावन कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर पार्किंग में खड़ी बस में लगी भीषण आग का वीडियो वायरल हो रहा है।

First published on: Jan 14, 2025 08:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola