VHP distributing pamphlet for hindu sisters: आगामी 1 नवंबर को देश भर में हिंदू महिलाएं करवा चौथ का पर्व मनाएंगी, जिसके चलते महिलाओं की ओर से साड़ी, श्रृंगार और मेहंदी जैसे काम काज निपटाए जा रहे हैं। लेकिन करवा चौथ के ठीक पहले अब इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। आपको बताते चलें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में विश्व हिंदू परिषद की ओर से एक फरमान जारी किया है। इतना ही नहीं, इसे लेकर जिले भर में बाकायदा पर्चे बांटकर प्रचार किया जा रहा है। आपको बताते चलें कि VHP की ओर से जारी पर्चे में लिखा है- ‘अपना त्यौहार, अपनों को रोजगार, जिहादियों पर प्रहार।’ इसके साथ ही पर्चे में यह भी लिखा हुआ है कि करवाचौथ के इस पवित्र त्योहार पर हिंदू बहनों से ही मेहंदी लगवाएं।
‘मेहंदी लगवाने से मिलता है लव जेहाद को बढ़ावा’
आपको बता दें कि करवाचौथ के मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लड़के-लड़कियां करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के हाथ पर मेहंदी लगाने का काम करते हैं और अब उनके इसी काम का विरोध करने को लेकऱ विश्व हिंदू परिषद विरोध जाहिर कर रहा है। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि हिंदू बहू-बेटियों के हाथों पर मेहंदी लगाने के बहाने ये लोग ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का काम करते हैं।
VHP की ओर से 12 जगहों पर बनाए गए मेहंगी केंद्र
विश्व हिंदू परिषद की ओर से इसी के विरोध में नगर के भीतर 30 और 31 अक्टूबर को कुल 12 स्थानों पर मेहंदी केंद्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं वहां आकर हिंदू-युवतियों से मेहंदी लगवाएंगी और इसी के प्रचार के लिए VHP की ओर से पैम्फलेट बांटे जा रहे हैं।
मुस्लिम लड़कियों से भी मेहंदी न लगवाने पर बताई ये वजह
विश्व हिंदू संगठन के नेता ललित माहेश्वरी ने इस मामले को लेकर कहा कि मुस्लिम लड़कियां मेहंदी लगाते समय हिंदू युवतियों के नंबर ले लेती हैं और उसके बाद वहीं नंबर वे अपने भाइयों को दे देती हैं। उन्होंने कहा कि इसी के बाद फोन पर बातचीत का दौर शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़का ही नहीं, अगर इस जगह पर मुस्लिम लड़की भी मेहंदी लगा रही होगी तो हम उसे ये नहीं करने देंगे। इसके साथ ही मेहंदी लगाने के दौरान उनका आधार कार्ड चेक करेंगे और उसपर बनी फोटो का उनके चेहरे से मिलान करेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि पिछले साल भी इस मौके पर ऐसे ही किया गया था और हम किसी भी कीमत पर किसी मुस्लिम लड़की या लड़के को अपने यहां मेहदी नहीं लगाने देंगे।
बाजारों में घूमेगी बजरंग दल की पूरी टीम
पर्चा बांटने के साथ ही हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद की ओर से ये चेतावनी दी गई है कि करवाचौथ के मौके पर बजरंग दल की पूरी टीम शहर भर के बाजारों में घूमकर निगरानी करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा अपनी बहनों और बेटियों से निवेदन है कि वह खुद को बचाकर रखें और इस पवित्र त्यौहार की पवित्रता बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू बेटियां अपनी ही बहनों से मेहंदी लगवाएं, जिससे उनको रोजगार मिले और उनके हाथों में निखार आए।
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
45 mins ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
7 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
22 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines