हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: यूपी के हमीरपुर में महिला ने थाने में मचाया उत्पात; सीओ से चीख-चीखकर बोली- 'दो शादी करेंगे हम'

विज्ञापन
हमीरपुर के थाना कोतवाली में हंगामा करती महिला।

Viral Video: उत्तर प्रदेश (UP News) के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज वीडियो (Viral Video) सामने आया है। यहां थाना कोतवाली परिसर में एक महिला ने सीओ के सामने जमकर हंगामा कर दिया। महिला चीख-चीख कर बोली, दो शादी करेंगे हम… दो शादी। महिला ने मीडिया के सामने कुर्सियों फेंकी, मोबाइल तोड़े। महिला पुलिस ने जैसे-तैसे उसे काबू में किया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोतवाली में चल रही थी पीसी

जानकारी के मुताबिक मामला हमीरपुर के थाना कोतवाली का है। यहां सीओ पीके सिंह एक अवैध हथियार फैक्ट्री के खुलासे को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र की रहने वाली एक महिला वहां पहुंच गई। अचानक उसने हंगामा शुरू कर दिया। चीख-चीख कर कहने लगी कि उसे दो शादी करनी है। थाने में हंगामे को देख महिला पुलिस हरकत में आई।

महिला पुलिस ने बमुश्किल काबू किया

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को काबू में करने के लिए लेडी पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। महिला सिपाहियों के हाथों से छूट-छूट कर भाग रही थी। इस दौरान कोतवाली में खड़े मीडिया वालों और अन्य लोगों ने महिला का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

फरवरी 2018 में हुई शादी, अब प्रेमी से शादी की जिद

सीओ पीके सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है, महिला का नाम काजल है। उसकी 18 फरवरी 2022 को शादी हुई थी। महिला अब अपने प्रेमी गुड्डू से शादी करने के लिए अड़ी हुई है। महिला पुलिस ने काजल को काबू करने के बाद उसे मायके और ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही सीओ ने कहा कि महिला की हरकतों को देख लगता है, उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसे डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola