Viral Video: कानपुर में पति को पैसों का हिसाब मांगना पड़ा भारी; पत्नी और साली ने मिलकर कर दिया कांड

Viral Video, Kanpur Viral Video, Kanpur Video News, Viral News, UP News

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शख्स को अपनी पत्नी से पैसों का हिसाब मांगने महंगा पड़ गया। पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर पहले पति को रस्सी से बांधा। इसके बाद डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

विज्ञापन

बनारस में काम करता है पीड़ित

जानकारी के मुताबिक मामले कानपुर देहात के एक गांव का है। यहां रहने वाला शिवकुमार बनारस में अपने भाई के साथ कुल्फी की ठेल लगाता है। बताया गया है कि शिवकुमार हर महीने अपनी पत्नी को घर खर्च के लिए पैसे भेजता था। हाल ही में शिवकुमार कानपुर देहात में अपने घर आया था।

विज्ञापन

यहां देखें Viral Video

 

बिना बताए बेचे थे 8 कुंटल गेहूं

गांव आने पर शिवकुमार को पता चला कि उसकी पत्नी ने बिना बताए घर में रखे करीब आठ कुंटल गेहूं बेच दिए हैं। इस पर शिवकुमार ने अपनी पत्नी से गेहूं बेचने पर आए करीब 32 हजार रुपये का हिसाब मांगा। बस फिर क्या था? पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस विवाद में पत्नी की बहन भी कूद गई।

विज्ञापन

पत्नी और साली पर केस दर्ज

बताया गया है कि पत्नी सुशीला और साली ने पहले शिवकुमार के हाथ बांधे। इसके बाद डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पास में खड़े किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि शिवकुमार की शिकायत पर पत्नी और साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ