Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कासगंज (Kasgunj) जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Vrial Video) सामने आया है। यहां के एक गांव में मगरमच्छ घुस आया। हैरानी की बात ये है कि ग्रामीण उसे देखकर डरे नहीं, बल्कि उसे रस्से से बांध डाला। रेस्क्यू टीम के आने तक उसे खूब परेशान करते रहे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
खेतों में दिखा मगरमच्छ तो लग गई भीड़
मामला कासगंज जिले के कोतवाली ढोलना क्षेत्र के नगला बसु गांव का है। यहां दोपहर को खेतों में एक मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में पहले तो हड़कंप मच गया। फिर बाद में यही मगरमच्छ कौतूहल का विषय बन गया। इसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेतों पर पहुंच गए। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने रस्सों से उसे बांध लिया।
मगरमच्छ को लकड़ियों से चलाने की कोशिश की
पहले तो मगरमच्छ एक पेड़ की जड़ में खड़ी झाड़ियों में घुस गया। फिर ग्रामीण उसे बांधकर एक खुले खेत में ले आए। यहां गांव के कुछ लोग मगरमच्छ से मजे लेने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सुना जा सकता है कि एक ग्रामीण अपनी स्थानीय बोली में कह रहा है कि चलाऔ जाए… मतलब, इसे चलाओ। ग्रामीण मगरमच्छ को लकड़ियां चुभोते दिख रहे हैं, ताकि वह चले।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम
गांव में से किसी एक व्यक्ति ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना पर टीम मौके के लिए रवाना हुई। वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ काफी बड़ा है। यदि उसके चंगुल में कोई फंसता तो उसका बचना मुश्किल था। जानकारी के मुताबिक मौके पर रेस्क्यू टीम के पहुंचने तक ग्रामीण उसे इसी तरह से परेशान करते रहे।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
9 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
18 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
19 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
20 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
21 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
22 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
23 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines