भइया हमाए संग लूट होई गई... महिला ने किया कंट्रोल रूम में कॉल, बाद में पुलिस का ही सूख गया हलक, जानें पूरा मामला
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला फोन पर पुलिस को फोन पर यह कहती हुई दिखाई दे रही है कि उसके साथ वारदात हुई है। तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ लूट की है।
पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की तो पुलिस की ही हालत खराब हो गई। क्योंकि महिला कोई और नहीं बल्कि औरैया की पुलिस कप्तान (SSP Auraiya) थीं। वारदात पर पुलिस के रेस्पॉन्स टाइम की पड़ताल कर रही थीं। कप्तान के टेस्ट का रिजल्ट जो भी रहा हो, लेकिन ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
औरैया जिले की पुलिस कप्तान (एसपी) आईपीएस चारू निगम दौरे के लिए गई थीं। दौरे के बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न पुलिस की परीक्षा ली जाए। अपने साथ चलने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों को एक स्थान पर छोड़कर वह एक सिपाही के साथ बाइक पर बैठकर सुनसान रोड पर पहुंच गईं। उन्होंने फोन से पुलिस कंट्रोल रूप को कॉल किया।
जनपदीय पुलिस के रिस्पांस टाइम व सतर्कता को चेक करने हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया @ipsCharuNigam ने स्वयं की पहचान छुपाते हुए सुनसान रोड पर तमंचे के बल पर बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झूठी लूट की सूचना कंट्रोल रूम व डायल112 पर दी गयी जिसमे जनपदीय पुलिस की कार्यवाही संतोषजनक रही। pic.twitter.com/I4n3yJoUHP
— Auraiya Police (@auraiyapolice) November 3, 2022
अपनी पहचान छिपाते हुए उन्होंने कहा कि बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ तमंचे के बल पर लूट की है। सूचना पर थाना पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ करने के बाद छानबीन शुरू की। एक पुलिस वाला बाइक सवार को पकड़ कर लाया। पूछताछ की, लेकिन महिला ने मना कर दिया कि वह और लोग थे। कुछ देर तक ऐसे ही मामला चलता रहा। मगर पुलिस वाले छानबीन करते रहे।
कुछ देर बाद एसपी चारू निगम का काफिला वहां पहुंचा। एसपी की गाड़ी को देख पहले से मौजूद पुलिस वालों के होश उड़ गए। बाद में पता चला कि जो महिला इतनी देर से पीड़िता बनकर उनके सामने खड़ी है वो कप्तान मैडम ही है। यह जानकर पुलिस वालों के हलक सूख गए। हालांकि एसपी की रिपोर्ट में सब OK मिला है। कार्रवाई संतोषजन पाई है।
लेकिन यह मामला यहीं नहीं रुका। एसपी चारू निगम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया है। लोग अपने-अपने ट्विटर हैंडल से उनके वीडियो को शेयर कर रहे हैं। साथ में कोई अच्छा तो कोई बेकार एक्टिंग का कमेंट कर रहा है। आईपीएस चारू निगम का यह वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: