Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एटीएम (ATM) पर जब ग्राहक पैसे निकालने के पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।
ट्रांजेक्शन के बाद एटीएम से 200-200 रुपये के चूरन वाले नोट निकलने लगे। इसे देख हड़कंप मच गया। लोगों ने फौरन इलाका पुलिस को मौके पर पर बुलाया। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
एटीएम से पैसे निकालने गए थे लोग
जानकारी के मुताबिक यह मामला अमेठी जिले के मुंशीगंज स्थित रोड सब्जी मंडी के पास का है। यहां एक बैंक का एटीएम लगा हुआ है। बताया गया है कि यह घटना दिवाली वाली शाम की है। कुछ लोग इस एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचे थे। एटीएम से जैसे ही पैसे निकलकर उनके हाथ में आए तो वे चौंक गए। ये नोट नकली थी। इन नोटों पर दो सौ नंबर लिखा हुआ था।
ये वीडियो हुआ वायरल
ग्राहकों ने तुरंत पुलिस को बुलाया
कुछ ग्राहकों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वहीं इलाका पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह से शांत कराया।
ग्राहकों ने बताया कि एटीएम से निकले नोटों पर Full Off Fun लिखा हुआ था। बताया यह भी गया है कि एटीएम पर कोई गार्ड भी मौजूद नहीं था। हालांकि न्यूज24 इस घटना की पुष्टि नहीं करता है। खबर मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
2 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
12 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
15 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
17 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines