Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video viral) हुआ है। यहां एक सिपाही ने नशे में धुत्त होकर सड़क पर जमकर तांडव किया। इस दौरान सड़क पर रखे एक तख्त को भी उठाकर फेंक दिया, फिर खुद भी गिर पड़ा। वीडियो के सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
सिपाही के उत्पात को देख मची भगदड़
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-6 का बताया जा रहा है। एसपी सिटी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सिपाही नशे में धुत्त है। सड़क पर उत्पात मचा रहा है। सिपाही की इस हरकत को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई है। वहां खड़े युवक उसका वीडियो बनाने लगते हैं।
वीडियो बना रहे युवकों पीछे भागा सिपाही
इस पर सिपाही वीडियो बना रहे युवकों के पीछे भागता है। तभी वह सड़क किनारे रखे एक खोखे के पास पहुंचता है। दुकानदार से अभद्रता करता है। सिपाही से बचने के लिए दुकानदार भी उससे भागता है। वह हाथ नहीं आया तो सिपाही वहां रखे एक लकड़ी के तख्त को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन उठा नहीं पाता और वहीं फुटपाथ पर गिर जाता है।
ताजमहल पर भी एक सिपाही ने अभद्रता
सिपाही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने सिपाही की पहचान कर उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वहीं आगरा में सिपाही द्वारा अभद्रता का एक और मामला भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक ताजमहल पर एस सिपाही ने भी पर्यटकों के साथ गाली गलौज की। इसका वीडियो भी सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सिपाही आगरा पर्यटन पुलिस में तैनात है।
संबंधित खबरें
मुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
5 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
13 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
14 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
15 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
19 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines