Viral Video: आगरा में नशे में धुत्त सिपाही ने सड़क पर मचाया तांडव, फिल्मी स्टाइल में उठाया तख्त, फिर हुआ ये
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video viral) हुआ है। यहां एक सिपाही ने नशे में धुत्त होकर सड़क पर जमकर तांडव किया। इस दौरान सड़क पर रखे एक तख्त को भी उठाकर फेंक दिया, फिर खुद भी गिर पड़ा। वीडियो के सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-6 का बताया जा रहा है। एसपी सिटी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सिपाही नशे में धुत्त है। सड़क पर उत्पात मचा रहा है। सिपाही की इस हरकत को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई है। वहां खड़े युवक उसका वीडियो बनाने लगते हैं।
इस पर सिपाही वीडियो बना रहे युवकों के पीछे भागता है। तभी वह सड़क किनारे रखे एक खोखे के पास पहुंचता है। दुकानदार से अभद्रता करता है। सिपाही से बचने के लिए दुकानदार भी उससे भागता है। वह हाथ नहीं आया तो सिपाही वहां रखे एक लकड़ी के तख्त को उठाने की कोशिश करता है, लेकिन उठा नहीं पाता और वहीं फुटपाथ पर गिर जाता है।
सिपाही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने सिपाही की पहचान कर उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वहीं आगरा में सिपाही द्वारा अभद्रता का एक और मामला भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक ताजमहल पर एस सिपाही ने भी पर्यटकों के साथ गाली गलौज की। इसका वीडियो भी सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सिपाही आगरा पर्यटन पुलिस में तैनात है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: