Viral Video: आगरा में नेता का बेटा लेकर आया दोनाली बंदूक और हवा में दाग दी गोलियां, पुलिस ने ऐसे ठिकाने लगाई अकल
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले से एक वीडियो सामने आया है। यहां एक पार्षद के बेटे ने अपनी दोनाली बंदूक से हवा में हर्ष फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस युवक के खिलाप कार्रवाई की है। घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक घटना आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित नरीपुरा की है। यहां की पार्षद सीमा देवी हैं। आरोप है कि उनके बेटे का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। थाना पुलिस ने अपनी ओर से युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट दी है।
शाहगंज इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक दोनाली बंदूक से हवाई फायरिंग करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की। सामने आया है कि फायरिंग करने वाला युवक पार्षद सीमा देवी का बेटा विशाल चंचल है।
जांच में सामने आया है कि दोनाली बंदूक का लाइसेंस पवन कुमार के नाम पर है। वह युवक का रिश्तेदार है। पुलिस ने विशाल और पवन कुमार दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से कहा गया है कि वीडियो काफी पुराना है। पुलिस ने अब शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: