हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: वोटरों को लुभाने के लिए ट्रक भरकर बंटवाए मुर्गे, फिर कहा- मेरी क्या औकात... सब ऊपर वाला करवा रहा है

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) जिले में एक नेताजी ने वोटरों को अपने पक्ष में लुभाने के लिए ऐसा काम कर दिया, जिसका किसी को अंदाजा ही नहीं था। शख्स ने यहां ट्रक भरकर मुर्गे मंगाए और लोगों को लाइन लगवाकर मुर्गे बांटे। वहीं मुफ्त के मुर्गे बंटते देख लोगों में होड़ मच गई।

किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही जिले में हड़कंप मच गया। नेताजी ने भी कह दिया है कि मेरी क्या औकात है… सब ऊपर वाला ही करवा रहा है।

पूर्व चेयरमैन पर मुर्गे मंगवाने का आरोप

घटना उत्तर शामली जिले का कांधला कस्बे की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां हाजी इस्लाम काफी समय पहले चेयरमैन रहे थे। जानकारी के मुताबिक हाजी इस्लाम इस बार भी दावेदारी कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने वोटरों को लुभाने के लिए एक ट्रक भरकर मुर्गे मंगवा लिए। ट्रक को एक स्थान पर खड़ा किया और दोनों हाथों से मुर्गे बांटवाए गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने मोबाइल से इस घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गों से भरा एक ट्रक खड़ा हुआ है। लोगों में मुर्गे लेने के लिए आपाधापी मची है। कुछ लोग भीड़ को लाइन में लगने के लिए बोल रहे हैं। वहीं कुछ लोग ट्रक पर चढ़ कर मुर्गे लेने की फिराक में दिख रहे हैं।

हाजी इस्लाम का आया ये बयान

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो के बारे में हाजी इस्लाम ने कहा कि मुर्गे बांटने की मेरी औकात कहां। ये सब तो ऊपर वाला करवा रहा है। वहीं वायरल हुआ वीडियो जिले में चर्चाओं का मुद्दा बन गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें