सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक कानून को दरकिनार कर एक ही स्कूटी पर ट्रिपल सवारी करते नजर आ रहे हैं। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे स्कूटी सवारों में से दो युवक नाले में गिर जाते हैं, जबकि एक युवक फिल्मी अंदाज में खुद को बचाने में कामयाब हो जाता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद अब उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने इसे साझा करते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी पर तीन युवक सवार हैं। जब वे एक ऐसे स्थान पर पहुंचते हैं, जहां सड़क किनारे एक नाला और उस पर पुल बना है, तो स्कूटी की तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ जाता है। नतीजा यह होता है कि दो युवक नाले में गिर जाते हैं, जबकि एक युवक समय रहते चलती स्कूटी से फिल्मी अंदाज में कूदकर पुल के किनारे लटक जाता है और खुद को बचा लेता है।
वीडियो देखने से यह भी स्पष्ट होता है कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। साथ ही, घुमावदार सड़क और मोड़ होने के बावजूद स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी। दुर्घटना के समय एक मिनी ट्रक भी वहां आ जाता है, जिससे बचने के प्रयास में स्कूटी सवार दो युवक सीधे नाले में गिर जाते हैं। वहीं, तीसरे युवक ने खतरे को पहले ही भांप लिया और स्कूटी से कूद गया।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां एक ओर लोग उस युवक की चतुराई और फुर्ती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कानून के उल्लंघन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
हरिद्वार पुलिस ने पढ़ाया नियमों का पाठ
इस वीडियो को हरिद्वार पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए एक चेतावनी भरा संदेश दिया है। पुलिस ने लिखा: “दोस्ती पक्की, पर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर दोस्त भी साथ नहीं देगा।” अपनी मंज़िल तक सुरक्षित पहुंचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें, नियंत्रित गति से वाहन चलाएं। याद रखें, आपकी जरूरत आपके **परिवार को है, दूसरों को नहीं।” हरिद्वार पुलिस का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे जागरूकता फैलाने के एक अच्छे उदाहरण के रूप में देख रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines