News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक कानून को दरकिनार कर एक ही स्कूटी पर ट्रिपल सवारी करते नजर आ रहे हैं। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे स्कूटी सवारों में से दो युवक नाले में गिर जाते हैं, जबकि एक युवक फिल्मी अंदाज में खुद को बचाने में कामयाब हो जाता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद अब उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने इसे साझा करते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी पर तीन युवक सवार हैं। जब वे एक ऐसे स्थान पर पहुंचते हैं, जहां सड़क किनारे एक नाला और उस पर पुल बना है, तो स्कूटी की तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ जाता है। नतीजा यह होता है कि दो युवक नाले में गिर जाते हैं, जबकि एक युवक समय रहते चलती स्कूटी से फिल्मी अंदाज में कूदकर पुल के किनारे लटक जाता है और खुद को बचा लेता है।
वीडियो देखने से यह भी स्पष्ट होता है कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। साथ ही, घुमावदार सड़क और मोड़ होने के बावजूद स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी। दुर्घटना के समय एक मिनी ट्रक भी वहां आ जाता है, जिससे बचने के प्रयास में स्कूटी सवार दो युवक सीधे नाले में गिर जाते हैं। वहीं, तीसरे युवक ने खतरे को पहले ही भांप लिया और स्कूटी से कूद गया।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां एक ओर लोग उस युवक की चतुराई और फुर्ती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कानून के उल्लंघन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
दोस्ती पक्की पर ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने पर दोस्त भी साथ नहीं देगा।
अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें नियंत्रित गति से चले।
आपकी जरूरत आपके परिवार को है औरों को नहीं—-@uttarakhandcops
#awareness #haridwarpolice #पुलिस #followtrafficerules pic.twitter.com/hSHm71eX3t— Haridwar Police Uttarakhand (@haridwarpolice) June 1, 2025
इस वीडियो को हरिद्वार पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए एक चेतावनी भरा संदेश दिया है। पुलिस ने लिखा: “दोस्ती पक्की, पर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर दोस्त भी साथ नहीं देगा।” अपनी मंज़िल तक सुरक्षित पहुंचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें, नियंत्रित गति से वाहन चलाएं। याद रखें, आपकी जरूरत आपके **परिवार को है, दूसरों को नहीं।” हरिद्वार पुलिस का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे जागरूकता फैलाने के एक अच्छे उदाहरण के रूप में देख रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।