Viral Video: थार है या शादी का घोड़ा, गली में लड़कों की स्टंटबाजी पड़ गई महंगी, लग गया लंबा जाम
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हुआ है। यहां के एक इलाके में कुछ लड़कों ने एक थार (Thar) गाड़ी को इस तरह से चलाया कि मानो घोड़ा नाच रहा हो।
इस दौरान रोड पर चल रहे अन्य वाहनों को भी परेशानी हुई, लेकिन लड़के अपनी मस्ती में म्यूजिक के साथ कार को चलाते दिखे। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
मामला गाजियाबाद का बताया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक थार गाड़ी को लेकर गली से गुजर रहे हैं। कार में लाउड म्यूजिक चल रहा है। तीन लड़के थार की रूफ खोल कर झूम रहे हैं। नाच-गा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक थार को झटके देकर चला रहा है। जैसे शादियों में कुछ लोग घोड़ों को नचाते हैं।
यह भी देखेंः डंपर में फंसी स्कूटी को 2KM तक घसीटा, दादा की मौत, मासूम की चीथड़े उड़े, कांप जाएगी रूह
UP : गाजियाबाद में युवकों ने थार पर चलाया तेज गाना और ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां
◆ मामले में पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ़्तार #UttarPradesh | #Thar | #Ghaziabad pic.twitter.com/H3rU6ZIyFA
— News24 (@news24tvchannel) February 27, 2023
इस दौरान राहगीरों, खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। गाड़ी को अपने अंदाज में चलाने के कारण जाम भी लग रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद गाजियाबाद की यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। बताया गया है कि गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: