Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है। यहां तीन युवकों ने एक युवक को अपनी स्कूटी से बांधकर सड़क पर कई मीटर तक घसीटा। बाजार में एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। वीडियो के वायरल होने ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

स्कूली से बांध रखे थे युवक के हाथ!

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घटना बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के समय नगर की बताई गई है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूटी पर तीन युवक सवार हैं। एक स्कूटी चला रहा था, जबकि दो युवकों ने एक युवक के हाथ पकड़ रखे थे। रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया है कि आरोपियों ने युवक के हाथ स्कूटी से बांध रखे थे।

एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

स्कूटी सवार युवक पीड़ित को सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही लोगों ने ये नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। बाजार की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई। गुरुवार देर शाम ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ