हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: स्टंटबाजी या आशिकी; एक-दूसरे से लिपट कर हाईवे पर कपल ने दौड़ाई बाइक, खतरे में आ गई जान

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो बाइक स्टंट का है। हैरानी की बात तो ये है कि बाइक पर स्टंट एक प्रेमी जोड़ा कर रहा है। देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार बाइक की टंकी पर लड़की बैठी है और उसने अपना मुंह पीछे की ओर किया हुआ है। यानी लड़के को अपनी बाहों से जकड़ रखा है।

इंदिरापुरम का बताया जा रहा है Video

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो गाजियाबाद के इंदिरापुरम का बताया गया है। ये वीडियो हाईवे पर किसी कार सवार ने बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार पर बाइक सवार जा रहा है। बाइक की टंकी पर पीछे की ओर अपना मुंह करके एक लड़की बैठी है। लड़के को अपनी बाहों में जकड़ रखा है।

https://twitter.com/amitkasana6666/status/1671486514013024256

विज्ञापन

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर हैंडलर आकाश कुमार ने लिखा है कि वो कहते हैं ना, हम तो मरेंगे सनम तुम्हें भी साथ लेके मरेंगे। पर नियम कानून ताक पर रख के ही सफर करेंगे।

लखनऊ में भी सामने आया था ऐसा वीडियो

बता दें कि कुछ माह पहले लखनऊ से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। यहां भी एक युवक लड़की को बाइक की टंकी पर बैठाकर रास्ते से गुजर रहा था। तभी अन्य राहगीरों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने बाइक नंबर से पहचान करते हुए गाड़ी को सीज किया था और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola