Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज थाने ने बुधवार को सपा विधायक ने एक भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। थाना पुलिस ने सपा विधायक को काबू करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस से छूट कर विधायक ने कई बार भाजपा नेता को पीटा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सपा विधायक दे रहे थे धरना
जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अमेठी के गौरीगंज कोतवाली थाने में मंगलवार से धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा नगरपालिका चुनाव उम्मीदवार रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह सपा के समर्थकों के साथ मारपीट कर रहे हैं और पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुधवार को भी ये धरना जारी थी।
भाजपा नेता को देख सपा विधायक का पारा चढ़ा
इसी दौरान नगरपालिका चुनाव की भाजपा उम्मीदवार के पति दीपक सिंह भी थाने पहुंच गए। दीपक को देख कर विधायक का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने भाजपा नेता के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने विधायक को काबू करने की कोशिश की, लेकिन विधायक बार-बार पुलिस से छूट कर भाजपा नेता को पीटते।
घटना के बाद हालत तनावपूर्ण
सूचना पर गौरीगंज थाने के सामने कई थानों का फोर्स पहुंच गया। जिला पुलिस कप्तान इलामारन जी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद थाने के बाहर मौजूद दोनों ओर के समर्थकों में भी मारपीट हो गई। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े हुए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पुलिस अधिकारी बोले- जांच के बाद दोनों पक्षों पर कार्रवाई
उधर, थाने में सपा विधायक द्वारा भाजपा नेता से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक ने दौड़ा-दौड़ा कर भापता प्रत्याशी के पति को पीटा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
8 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
9 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
13 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines