Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महोबा (Mahoba) जिले से एक ऐसा दर्दनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देख कर किसी की भी रूह कांप जाए। तेज रफ्तार डंपर ने एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार दादा और पोते की मौत हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हुए वीडियो के मुताबिक स्कूटी और छह साल का बच्चा (पोता) डंपर के अगले हिस्से में फंस गया और दो किमी तक घसीटता हुआ चला गया।
पोते को स्कूटी पर घुमाने निकले थे रिटायर्ड शिक्षक
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरने वाले दोनों की पहचान दादा उदित नारायण (67) और उनके नाती सात्विक (06) साल के रूप में हुई है। हमीरपुर चुंगी निवासी रिटायर्ड शिक्षक उदित नारायण अपने पोते को स्कूट पर घुमाने के लिए निकले थे। तभी कानपुर-सागर रोड पर तेज तफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रक के अगले हिस्से में फंसा बच्चा और स्कूटी
बताया गया है कि टक्कर के बाद दादा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह साल सात्विक और स्कूटी डंपर के अगले हिस्से में फंस गए। इस दौरान आरोपी डंपर चालक ने स्पीड और तेज कर दी। डंपर के नीचे फंसी स्कूटी से चिंगारियां निकलती रहीं, लेकिन चालक ने डंपर नहीं रोका। इसके बाद लोगों ने डंपर का पीछा किया। बाद में देखा तो सात्विक की भी मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ेंः 20 फीट गहरे सूखे कुएं में मिला एक दिन का मासूम, गांव वालों की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान
एसडीएम और सीओ समेत फोर्स मौके पर पहुंची
डंपर का पीछा कर रहे लोगों ने अपनो मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो भी ऐसा है कि रूह कांप जाए। सूचना पर थाना पुलिस समेत एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ रामप्रवेश राय समेत काफी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
6 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines