Viral Video: लखनऊ में मोबाइल टावर पर चढ़ा रोडवेज का ड्राइवर, मांग ऐसी कि DM को आना पड़ा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। यहां के कैसर बाग स्थित रोडवेज के डिपो के पास एक मोबाइल टावर पर संविदा चालक चढ़ गया।
मामले की जानकारी होने पर डिपो के अधिकारियों समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। कई घंटों की मशक्कत और डीएम के आश्वासन के बाद संविदा चालक को नीते उतारा गया।
घटना लखनऊ के कैसर बाग स्थित वर्कशॉप के पास की है। बताया गया है कि अलीगढ़ रोजवेज डिपो में राजू संविदा चालक के तौर पर काम करता है। गुरुवार को वह वह लखनऊ गया था। तभी दिन में वह वर्कशॉप के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जैसे ही मामले की जानकारी लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोग जमा होने लग गए। लोगों ने उससे नीचे उतने की अपील तो वह और ऊपर चढ़ गया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1631234353195020288
इसके बाद डिपो के अधिकारी और लखनऊ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने भी राजू से नीचे उतने को कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वह टावर से कूद कर जान देने की धमकी देने लगा। इस पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस वालों के होश उड़ गए।
उधर राजू के साथियों की ओर से बताया गया है कि डीजल की कटौती को लेकर संभवतः वह नाराज है। वहीं घंटे तक ड्रामा चलने के बाद भी अधिकारियों को सफलता नहीं मिली तो लखनऊ के जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजू को हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने अपने-अपने फोन से राजू का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: