Viral Video: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार को स्टेट हाईवे पर यूपी रोडवेज की दौड़ती बस में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने तत्काल बस को खड़ा करके सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर उतारा। इसके बाद पल भर में आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। अब सोशल मीडिया पर जलती हुई बस का वीडियो वायरल हो रहा है।

बरेली से कानपुर जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक यह हादसा शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद कटरा स्टेट हाईवे पर चंदोखा गांव के पास हुआ। बताया गया है कि रुहेलखंड डिपो की बस बरेली से कानपुर के लिए जा रहा थी। तभी हाईवे पर बस में आग लग गई। सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ