Viral Video Rats Create Havoc At Hospitals: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पताल से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में अस्पताल के अंदर मरीजों से ज्यादा चूहे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आपको मरीज के साथ बेड पर, बेड के नीचे, दवाइयों के पास और मरीजों के पास रखे खाने के सामान के ऊपर हर जगह सिर्फ और सिर्फ चूहे ही नजर आएंगे। सामने आए इन वीडियों ने उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
अस्पताल है या चूहों का अड्डा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियो रामपुर और अलीगढ़ के सरकारी जिला अस्पताल का बताया जा रहा है पहली वीडियो रामपुर के जिला अस्पताल से सामने आई है, जिसमें चूहे पेशेंट बेड के ऊपर-नीचे दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई जगह तो चूहे मरीजों के ऊपर दौड़ लगाते दिख रहे हैं। अस्पताल के फर्श पर भी चूहे दौड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी वीडियो अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल मलखान सिंह से सामने आई है। इस वीडियो में भी चूहे अस्पताल के फर्श पर इधर-उधर भागते और उत्पात मचाते दिख रहे हैं।
डराने वाला मंजर
सरकारी अस्पताल की यह स्थिति यकीनन ही डराने वाली है। अस्पताल के अंदर खुलेआम घूम रहे ये चूहे मरीजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, उन्हें काट सकते हैं। इन चूहों की वजह से मरीजों के बीच खतरनाक संक्रमण फैला सकता है। इसके अलावा ये चूहे मरीजों के पास रखा खाना और दवाइयां भी खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:SC/ST एक्ट के तहत अपराध कब सिद्ध माना जाएगा? पढ़ें इलाहाबाद हाई कोर्ट की टिप्पणियां
लोगों ने सरकार से की गुजारिश
इन वीडियो को 2 अलग-अलग आईडी यूजर के साथ X ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को तेजी से लोगों के बीच शेयर किया जा रहा हैं। वीडियो के कमेंट में लोग अधिकारियों से इस पर कार्रवाई मांग कर रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार से भी हस्तक्षेप करने की गुजारिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines