Viral Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दो पुलिसवाले स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रहे एक शख्स को लात मारते और अपने जूतों से उसके पैर कुचलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो (Viral Video) के सामने आने के बाद अधिकारियों ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
दोनों सिपाहियों की हरकत कैमरे में कैद
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीडियो होली के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मथुरा जंक्शन के प्लेट फॉर्म पर एक शख्स सो रहा है। इसी दौरान जीआरपी के दो सिपाही वहां पहुंचते हैं। एक सिपाही ने सो रहे शख्स के चेहरे पर टॉर्च की लाइट लगाई। तभी दूसरे सिपाही ने अपने जूतों के शख्स के पैरों को कुचला। साथ ही दूसरे सिपाही ने शख्स की पीठ पर लात मारी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में सुनाई भी दे रहा कि स्टेशन पर दिल्ली से भोपाल जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के आने की घोषणा हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो रात को करीब 10 बजे का है। पास में खड़े किसी शख्स ने अपने फोन से यह वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया।
लाइन हाजिर किए दोनों सिपाही, जांच शुरू
वीडियो के संज्ञान में आने के बाद स्टेशन पर तैनात पुलिस अधिकारी हरकत में आए। घटना वाले संभावित दिन की सीसीटीवी फुटेज निकाली गईं। मामला सही पाए जाने पर दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही सीओ जीआरपी आगरा को मामले की जांच सौंपी गई है। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में जीआरपी ने अपने बचाव में सो रहे शख्स पर ही आरोप लगाए हैं।
यूपी कांग्रेस ने वीडियो किया शेयर
उधर कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मथुरा स्टेशन का यह सीन कुछ अंग्रेजों के जमाने जैसा लग रहा है। यहां जमीन पर सो रहे एक यात्री को वर्दी वाले साहब लोग जूतों से दबा रहे। ठोकर मार रहे। लगता है अपराधियों की सेवा करते-करते अब वर्दी भी अपराध के रंग में रंग गई है।’
संबंधित खबरें
UP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
33 mins agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 hr agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
9 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
18 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
20 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
22 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines