Viral Video: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के ससुराल वालों और मायके वालों में इस बात को लेकर मारपीट हो गई, क्योंकि ससुराल वालों ने बहू के लिए अस्पताल में एसी कमरा बुक नहीं कराया था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराई थी बहू
जानकारी के मुताबिक मामला बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र का है। बताया गया है कि आवास विकास कॉलोनी में रहना वाले राजकुमार ने अपने बेटे की बहू को डिलीवरी के लिए सिविल साइंस के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद बहू ने बेटी को जन्म दिया है।
https://twitter.com/tanuj_anuj/status/1676412944597536769
मायके वालों का हाई हुआ पारा
डिलीवरी के बाद बहू को नॉन एसी रूम में रखा था। जानकारी होने पर बहू के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। बताया गया है कि बेटी को नॉन एसी रूम में देख कर मायके वालों का पारा चढ़ गया। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आपस में झगड़ते हुए दोनों पक्ष अस्पताल के बाहर आ गए।
ससुर ने मायके वालों के खिलाफ दी तहरीर
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। समधी भी आपस में भिड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद ससुर ने मायके वालों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines