Viral Video: शादी में मारपीट को देख भागे पंडित जी; फिर पुलिसवाले ने ऐसे कराए फेरे, आप भी रह जाएंगे हैरान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: अभी तक आपने पुलिस को अपराधियों को पकड़ते और झगड़े शांत कराते हुए ही देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर आए वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि क्या पुलिस ये काम भी कर सकती है? चौंकिए नहीं, पुलिस ने कोई गलत काम नहीं, बल्कि एक शादी में ‘पंडित जी’ की भूमिका निभाई है। यूपी पुलिस के एक सिपाही ने वैदिक मंत्रोच्चारण करके एक शादी संपन्न कराई है।
जानकारी के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले का है। यहां वर-वधु पक्ष को फेरे कराने के लिए कोई पंडित जी नहीं मिले, तो एक पुलिसकर्मी ने शादी के मंत्र पढ़े। मंत्रोच्चारण के साथ वर-वधु को सात वचन दिलाए। साथ ही साथ सिपाही ने दोनों को कानून की जानकारी भी दी।
Uttar Pradesh… अंबेडकर नगर में शादी के दौरान मारपिटाई को देखकर फेरे कराने आए पंडित जी भाग लिए। फिर एक सिपाही ने शादी के मंत्र पढ़े और शादी संपन्न कराई…। pic.twitter.com/FNqpchd8b8
— Amit Kasana (@amitkasana6666) June 23, 2023
ये अनोखी शादी अंबेडकरनगर जिले की अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गांव करतोरा में हुई है। बताया गया है कि यहां गांव में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान नशे में धुत घराती और बाराती भिड़ गए। दोनों और से जमकर मारपीट हुई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पहुंच गई। वहीं पुलिस की बात सुनते ही बाराती भाग निकले।
पुलिस ने मामला शांत कराया और कहा कि शादी की रस्में शुरू करो। इसी दौरान पता चला कि पंडित जी भी भाग खड़े हुए हैं। दोनों पक्षों के सामने समस्या खड़ी हो गई कि अब शादी कौन कराएगा। ऐसे में जिला पुलिस का एक सिपाही आगे आया और मंत्र शुरू किए। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस दौरान अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: