ऐसा बिल्कुल न करें! कार से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया ये एक्शन
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बार फिर स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हुआ है। यहां कुछ युवाओं ने कार से ऐसा स्टंट किया है कि जरा-सी भी चूक उनकी जान के बड़ा खतरा साबित हो सकती थी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार को सीज किया है।
जानकारी के मुताबिक, ये मामला गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र का है। बुधवार रात को सोशल मीडिया पर अचानक एक वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की। गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, प्रियांशु सिंह, अर्जुन त्यागी और राहुल आहूजा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सत्यम नाम का युवक फरार है।
https://twitter.com/GreaterNoidaW/status/1684203694336667650
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार रोड पर तेज रफ्तार में दौड़ रही है। इसी दौरान ड्राइवर के दूसरी साइड वाली खिड़कियों को खोल कर दो युवक स्टंट करते हुए दिखाई दिए।
इस दौरान कार में लाउड म्यूजिक भी चल रहा था। बताया गया है कि ये वीडियो गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा था, जिसके बाद कार्रवाई हुई। जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाकर आ रहे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: