Viral Video: नारियल पानी के शौकीन हैं तो देख लें ये वीडियो! ग्रेटर नोएडा में कैमरे में कैद हुई शख्स की ये करतूत

Viral Video, Greater Noida Video, Coconut Water, Greater Noida News, Viral News

Viral Video: अगर आप सड़क के किनारे किसी नारियल वाले से नारियल लेकर पी रहे हैं तो जहां इस खबर को ध्यान से देख लें। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडिया (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन

यहां सड़क किनारे नाले से गंदा पानी लेकर एक युवक नारियलों पर छिड़क रहा था। मौके पर खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

किसी राहगीर ने बनाया वीडियो

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है। वह ग्रेटर नोएडा में श्री राधा कृष्ण स्काई गार्डन सोसाइटी के पास हरे नारियल बेचता है। हाल ही में उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोपी पास में बह रहे एक नाले से डिब्बे में पानी लेकर नारियलों पर छिड़क रहा है। पास में खड़े एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया।

https://twitter.com/Pranjaltweets_/status/1666040667901169665

विज्ञापन

इस धारा में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बताया गया है कि रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो के आने के बाद नोएडा पुलिस ने आरोपी नारियल विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपी समीर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला है। ग्रेटर नोएडा में नारियल बेचने का काम करता है। बिसरख थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि नारियल विक्रेता पर धारा 270 (खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने की संभावना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ