हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: लखनऊ में चेकिंग के लिए बाइक रोकना पड़ा भारी, युवकों ने सिपाही के साथ सरेराह किया ये काम

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) से एक दुस्साहसिक वीडियो सामने आया है। यहां चेकिंग के लिए बाइक रोकने पर युवकों ने एक सिपाही को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल किया है। एसएसपी लखनऊ ने आरोपियों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वाहनों के चेकिंग कर रहा था सिपाही

घटना लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की है। यहां की मोहान रोड चौकी क्षेत्र में सिपाही श्रीकांत त्योहार पर वाहनों के चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक बाइक आती हुई दिखाई दी। सिपाही श्रीकांत ने बाइक को रोकने के लिए हाथ दिया। आरोप है कि इस पर बाइक सवार युवक भड़क गए। उन्होंने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।

सिपाही पर टूट पड़े आरोपी युवक

इसके बाद सभी आरोपी सिपाही पर टूट पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 21 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन युवक सिपाही को पीट रहे हैं। सिपाही बचने का प्रयास कर रहा है। इसी दौरान एक राहगीर ने सिपाही को बचाने का प्रयास करता है। एक आरोपी को पकड़कर अलग किया, लेकिन आरोपी सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहते हैं।

विज्ञापन

एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

तभी वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी के मुताबिक सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। वहीं लखनऊ के एसएसपी ने सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola