हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: फावड़ा लेकर तेंदुए से निपटने गए थे वकील साहब, छाती पर लोट गया आदमखोर

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की गाजियाबाद कोर्ट (Ghaziabad Court) परिसर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आदमखोर तेंदुआ (Leopard) यहां घुस आया। आदमखोर ने कोर्ट परिसर में एक वकील समेत तीन लोगों को हमला करके घायल कर दिया।

सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं।

कोर्ट परिसर में तेंदुआ देख मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर एक तेंदुआ घुस आया। किसी तरह से यह आदमखोर तेंदुआ कोर्ट परिसर की इमारत की पहली मंजिल पर पहुंच गया। इस मामले की सूचना जैसे ही फैली तो पूरे  परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी सुरक्षा के लिए स्थान खोजने लगे। वकीलों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया।

विज्ञापन

और पढ़िए –Reels का ट्रेंड बना UP Police की मुसीबत, जारी करनी पड़ी स्टाफ के लिए यह पॉलिसी

https://twitter.com/amitkasana6666/status/1623308306268946434

विज्ञापन

इतने लोगों को किया घायल

इसी दौरान कुछ वकील हाथों में फावड़ा और डंडे लेकर तेंदुए को घेरने के लिए गए, लेकिन आदमखोर ने उन पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिवक्ता परविंदर नागर ने कहा कि तेंदुए ने चार से पांच वकीलों पर हमला किया है। कुल मिलाकर 12 से 14 लोगों को घायल किया है।

सूचना पर वन विभाग की टीम कोर्ट पहुंची

सूचना मिलते ही भारी संख्या में फोर्स मौके पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वन विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी गई। टीम ने कोर्ट परिसर में तेंदुए की खोज शुरू की। बताया गया है कि तेंदुए के हमले में एक मोची भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Langur Posters: मुरादाबाद शहर में सरकारी बस स्टैंड पर लगाए गए लंगूर के पोस्टर्स, जानें क्या है पूरा मामला

तेंदुए के हमले का वीडियो भी सामने आया

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में तेंदुए के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। लोगों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरों में उसे कैद किया है। कई लोगों ने तेंदुए के हमले तक का वीडियो बना लिया। इसके अलावा परिसर में बैठे आदमखोर को भी वीडियो में देखा जा सकता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola