Viral Video: गुजरात की साबरमती जेल से गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को प्रयागराज लेकर आया जा रहा है। यूपी एसटीएफ और पुलिस के 45 कर्मी उसे सड़क मार्ग से ला रहे हैं। इसी दौरान रास्ते में एक जगह रुकने पर कुछ पत्रकारों ने अतीक से पूछा कि क्या डर लग रहा है, इस पर माफिया ने कहा कि काहे का डर। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
इस मामले में पेशी के लिए आ रहा है माफिया
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद शासन की ओर से गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके कुनबे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। माफिया के कई गुर्गों, बेटे और पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कारोबारी के अपहरण के केस में अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है।
शिवपुरी में रुकने के बाद झांसी के लिए रवाना
रविवार को यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस अतीक को साबरमती से अतीक अहमद को लेकर चली थी। गुजरात से निकलने के बाद पुलिस का काफिला उदयपुर में रुका था। इसके बाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कुछ देर ठहरने के बाद झांसी के लिए रवाना हुआ। बता दें कि पुलिस के इस काफिले के साथ मीडिया कर्मी भी अपनी गाड़ियों से चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
3 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
5 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
6 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
6 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
8 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
17 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
20 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
21 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
22 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines