Viral Video: टोल टैक्स नहीं देने पर कार सवार महिला को बाल पकड़-पकड़कर कूटा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कानपुर-झांसी हाईवे (Kanpur-Jhansi Highway) पर जालौन टोल प्लाजा (Jalaun Toll Plaza) पर महिलाओं में मारपीट हुई। कार सवार महिला और टोल कर्मी महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल कर गुत्थम-गुत्था की। वहीं पास में खड़े किसी व्यक्ति ने अपने फोन से इस मारपीट को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) कर दिया।
घटना जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र की है। यहां झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर टोल प्लाजा है। बताया गया है कि एक महिला अपने पति के साथ कार में सवार होकर उरई से कानपुर की ओर जा रही थी। जब कार टोल पर पहुंची तो दोनों बिना टोल दिए कार को निकालने का प्रयास करने लगे। इस पर कार सवार महिला और टोल कर्मी महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई।
महिला कार से बाहर निकल आई। टोल बैरियर को हटाने लगी। टोल पर तैनात महिला कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो महिला ने उन्हें धक्का देना शुरू कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सफेद कपड़े पहने टोल की महिला कर्मचारियों के साथ बहस कर रही है। वहीं टोल कर्मियों का आरोप है कि गाड़ी पर न तो फास्टैग कार्ड लगा था और न ही कार सवार टोल टैक्स दे रहे थे। खुद को किसी हिंदुवादी संगठन का कार्यकर्ता बता कर धमका रहे थे।
टोल कर्मी महिलाओं ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद टोल पर तैनात महिलाओं ने उसे बाल पकड़कर सड़क पर गिरा लिया। काफी देर कर दोनों ओर से मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: