Viral Video: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को नर्सिंग होम के अंदर का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिससे उनके भी होश उड़ गए।

यहां अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग में तैनात आशा बहुओं को पकड़ा है। जो यहां संभवतः मुनाफे के लिए डिलीवरी केस लेकर पहुंची थी। छापेमारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मामला औरैया जिले के बिधूना इलाके का है। यहां स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि विभाग में तैनात आशा बहुएं प्राइवेट अस्पतालों में डिलीवरी के केस लेकर पहुंच रही है। इस पर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारी एक नर्सिंग होम के दरवाजे को खोलने के लिए बोल रहे हैं।

जबरन खुलवाया दरवाजा

इसके बाद अधिकारी जबरन दररवाजे को खुलवाते हैं। अंदर जाते हैं कि कमरे में खड़ी कई आशा बहुएं एक मेज के नीचे छिप जाती हैं। अधिकारी भी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहते हैं। कुछ आशा बहुएं दूसरी ओर से भागने का प्रयास करती हैं तो अधिकारी कहते हैं, बाहर पुलिस खड़ी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ