---विज्ञापन---

Viral Video: प्रेमिका की दो टूक, बोली- शादी करूंगी तो मोनू से… वरना फांसी लगा लूंगी

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। प्रेमी के साथ एक युवती ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में युवती ने दो टूक कहा है कि शादी करूंगी तो मोनू के साथ… वरना फांसी लगा कर जान दे […]

---विज्ञापन---

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। प्रेमी के साथ एक युवती ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में युवती ने दो टूक कहा है कि शादी करूंगी तो मोनू के साथ… वरना फांसी लगा कर जान दे देगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

गांव के ही  रहने वाले हैं लड़का और लड़की

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के बेहट गोकुल थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में रहने वाली युवती को गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। बताया गया है कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। इस पर लड़की रात के अंधेरे में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका को देख प्रेमी हक्का बक्का रह गया।

---विज्ञापन---

रात के अंधेरे में लड़की के घर पहुंची लड़की

इसके बाद प्रेमिका ने अपना फोन निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में लड़की बोल रही है। उसने कहा है, हम अपने घर से अकेले आए हैं। मैं मोनू से शादी करना चाहती हूं। मोनू के घर वालों को कुछ नहीं होना चाहिए। अगर कुछ किया तो मैं फांसी लगा लूंगी। वीडियो में लड़की का प्रेमी भी साथ में दिखाई दे रहा है।

---विज्ञापन---

दोनों बालिग हैंः पुलिस

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिला भी हरकत में आ गई है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि दोनों बालिग हैं। दोनों की उम्र 22-20 साल है। जांच में सामने आया है कि युवती अपनी मर्जी से गई है। पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Mar 15, 2023 10:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola