Viral Video: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

Viral Video, Noida News, Noida Greater Noida Expressway, Viral News
विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (UP News) के नोएडा (Noida) में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Greater Noida Expressway) पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो युवकों ने कूद कर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक्सप्रेसवे पर एडवांट बिल्डिंग के पास हुई घटना

जानकारी के मुताबिक मामला नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एडवांट बिल्डिंग के पास का है। यहां एक कार (SX4) में सवार होकर दो युवक कहीं जा रहे थे। इसी कार में अचानक आग लग गई। बताया गया है कि कार की स्पीड काफी कम थी, इसलिए दोनों युवक चलती कार से ही कूद गए। कुछ दूरी पर कार भी रुक गई।

Advertisment

दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची

कार के रुकते ही आग तेजी से भड़क गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। साथ ही पुलिस ने एक क्रेन के माध्यम से कार के सड़क के किनारे किया।

कार में आग लगने का ये था कारण

नोएडा के सीएफओ की ओर से बताया गया है कि घटना के बाद मार्ग पर ट्रैफिक रुक गया था। हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए वाहनों को निकालना शुरू किया। दमकल अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ