Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कासगंज (Kasganj) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका ने पारिवारिक क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले महिला ने अपना वीडियो रिकॉर्ड (Viral Video) किया और कैमरे के सामने जहर खा लिया। इस दौरान महिला ने कहा, बाय में जा रही हूं। महिला के मायके वालों ने भी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
इंटर कॉलेज में पढ़ाती थी रंजना
जानकारी के मुताबिक मामला कासगंज जिले के गंजडुडवारा कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी का है। यहां के निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी रंजना श्याम बाबू वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ाती थीं। परिवार वालों वने बताया कि शुक्रवार दोपहर रंजना घर में बेसुध पड़ी मिलीं। हालत को देखकर परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यहां देखें वीडियो…
जान देने से पहले बनाया वीडियो, कही ये बात
रंजना ने अपने फोन से खुद का वीडियो भी बनाया। वीडियो में उसने कहा, ‘बाय… मैं जा रही हूं। अब आप लोग खुश रहना। बहुत परेशान किया है न आप लोगों को। अब कभी परेशान नहीं करूंगी, बहुत मारते थे घर वाले। यह कहते हुए महिला ने एक पाउच को कैंची से काटा। इसके बाद जहर को खा लिया और बोतल से पानी पी लिया। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गई। सूचना पर महिला के मायके वाले और सीओ आरके तिवारी, कोतवाल हरिभान सिंह राठौर समेत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घर में पहुंच कर कई साक्ष्य जुटाए।
रंजना के पिता ने लगाए ये आरोप
रंजना के पिता धर्मेंद्र निवासी जोगा बेवर, मैनपुरी ने रंजना के पति महेंद्र, ससुर नेकसेलाल, सास मंजू, ननद अलका, गुड्डी देवी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी शिक्षिका बेटी रंजना की शादी 2016 में महेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से बेटी आत्महत्या कर ली।
तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कोतवाल हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि शिक्षिका के पिता ने तहरीर के आधार पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पति महेंद्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
6 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
9 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines