Viral Video: पहाडों पर लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नदियों के तेज बहाव, भूस्खलन और बारिश के कारण घटनाओं से लोगों की जानें भी जा रही हैं। अभी ताजा मामला उत्तराखंड से सामने आया है।

विज्ञापन

यहां हिमाचल रोडवेज की एक बस रपटा (बरसाती नाला) में फंस गई। करीब 30 लोगों की जान संकट में फंस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

विज्ञापन

हिमाचल रोडवेज की थी बस

जानकारी के मुताबिक ये घटना उत्तराखंड में देहरादून के पास विकासनगर की है। यहां हिमाचल रोडवेज की एक बस 30 सवारियों को पांवटा साहिब से लेकर देहरादून की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक बरसाती नाले में पानी का तेज बहाव था।

विज्ञापन

बस की छत पर चढ़ी सवारियां

इसी दौरान बस के ड्राइवर ने लापरवाही करते हुए बस को रपटे में उतार दिया, लेकिन पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण बस फंस गई। बस के फंसते ही सवारियां घबरा गईं। आनन-फानन में कई लोग बस की छत पर चढ़ गए। पानी के बहाव में बस भी तिरछी हो गई।

पुलिस ने सभी को निकाला

यह सब देख आसपास के लोग भी मदद के लिए जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी 30 सवारियों को सुरक्षित निकाला। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से बस को खींचा गया। इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ