Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक शख्स ने आवारा कुत्ते को रस्सी से बांधकर बाइक से 2.5 किमी तक घसीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसके बाद एक समाजसेवी संस्था की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने पशु क्रूरता करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद के विजय नगर का है मामला
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के विजय नगर इलाके की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पशु कल्याण संगठन पीपल फॉर एनिमल्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने विजय नगर इलाके की चरण सिंह कॉलोनी निवासी इस्लाम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
रास्ते में लोगों ने रोका, नहीं माना आरोपी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो एक सीसीटीवी फुजेट है। इसमें दिख रहा है कि आरोपी मोपेड से कुत्ते को बांधते हुए उसे घसीट रहा है। रास्ते में कई लोग उसे टोक भी रहे हैं, लेकिन वह नहीं माना। कुत्ते को घसीटता ही रहा। पीएफए गाजियाबाद की अध्यक्ष सुरभि रावत ने कहा कि उन्हें रविवार को यह वीडियो मिला, जिसके बाद वह विजय नगर पहुंचीं।
कुत्ते को अस्पताल में कराया भर्ती
वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने दावा किया कि कुत्ते में रेबीज के लक्षण दिख रहे थे। इसलिए वह उसे इलाके से दूर फेंकने जा रहा था। उधर घायल कुत्ते को पशु अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया, कुत्ते में रेबीज या फिर कोई और बीमारी नहीं है।
आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
डॉक्टरों जांच में कुत्ते के मुंह और उसकी आंखों के पास चोट के निशान मिले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सड़क पर घसीटे जाने के कारण कुत्ते को ये गंभीर चोटें लगी हैं। ऊधर पुलिस ने इस्लाम के खिलाफ गंभीर धाराओं समेत पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
6 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
10 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
10 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
13 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
13 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
23 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines