Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक बार फिर से हाउसिंग सोसायटी (Housing Society) की लिफ्ट में कुत्ते के हमले में वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। कुत्ते ने बच्चे के हाथ पर बुरी तरह से काट खाया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही नोएडा अथॉरिटी की ओर से नई डॉग पॉलिसी (Dog Policy) लागू की गई है। इसके तहत कुत्ते द्वारा किसी को भी नुकसान (काटने) पहुंचाए जाने पर उसके मालिक के खिलाफ 10,000 रुपये का जर्माना लगाने का प्रावधान है।
लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जा रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक घटना ग्रेटर नोएडा की ला रेजिडेंशिया सोसायटी की है। मंगलवार इस हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली एक महिला अपने बेटे को स्कूल से लेकर अपार्टमेंट में जा रही थी। मां-बेटा सोसायटी की लिफ्ट में थे। लिफ्ट में पहले से एक युवक अपने पालतू कुत्ते के साथ मौजूद था। इसी दौरान कुत्ते ने बच्चे पर हमला बोल दिया। उसके हाथ को अपने मुंह से भर लिया। वहीं कुत्ते के हमले से बच्चा भयभीत हो गया।
बच्चे को लगाने पड़े चार इंजेक्शन
किसी तरह से कुत्ते के मालिक ने उसे काबू किया, लेकिन कुत्ता बार-बार बच्चे की ओर झपटता रहा। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है। किसी ने इस सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जानकारी के मुताबिक बच्चे के परिवार वाले उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे चार इंजेक्शन लगाए हैं। घटना के बाद सोसायटी के अन्य लोगों और बच्चों में दहशत का माहौल है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1592796227149922304
नोएडा अथॉरिटी ने क्या बनाई है पॉलिसी
बता दें कि नोएडा प्राधिकरण की 207वीं बोर्ड बैठक में आवारा-पालतू कुत्तों और पालतू बिल्लियों के लिए नीति निर्माण के संबंध में निर्णय लिया गया। नोएडा क्षेत्र के लिए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए प्राधिकरण द्वारा पॉलिसी तय की गई है। इसके बारे में नोएडा प्राधिकरण सीईओ रितु माहेश्वरी ने एक ट्वीट भी किया था।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
55 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 hr ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
16 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
22 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines