Viral Video: मेरठ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने की वेटलिफ्टिंग, तो लगे 'जय बजरंग बली' के नारे, देखें...
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने रविवार को मेरठ में वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) की। 30 किलो भार उठाते हुए लोगों ने जय बजरंग बली के नारे लगे।
डिप्टी सीएम की वेटलिफ्टिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। बताया गया है कि वे मेरठ में कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को मेरठ के दौरे पर थे। यहां उन्होंने प्यारे लाल जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बात करके उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। यहां वे एक बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे। हाथ जोड़कर उनसे पूछा कि इलाज मिला या नहीं। डिप्टी सीएम जिला अस्पताल में करीब 15 से 20 मिनट तक रहे।
https://twitter.com/Pranjaltweets_/status/1634920192647254017
इसके बाद डिप्टी सीएम मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। ब्रजेश पाठक ने यहां 30 किलो भार को उठाया। पास में खड़े लोगों ने उनकी मदद करने को कोशिश की तो उन्होंने मना कर दिया।
इसके बाद वेट का पूरा ऊपर उठाया। यह देख लोगों ने जय बजरंग बली के नारे लगाए। पास में खड़े लोगों ने उनका अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: