हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral Video: ताजमहल देखने आए दिल्ली के टूरिस्ट की आगरा में पिटाई; CCTV फुटेज देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पर्यटक की पिटाई का वीडियो सोशल पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। आगरा में ताजमहल घूमने के लिए आए इस शख्स की सिर्फ इतनी ही गलती थी कि उसकी कार एक युवक से छू गई थी। इसके बाद दबंगों ने शख्स को बुरी तरह से पीटा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिक्रमा में कार हो गई थी टच

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम की है। आगरा में सावन के सभी सोमवार को नगर परिक्रमा की जाती है। कल भी परिक्रमा लगाई जा रही थी। बताया गया है कि दिल्ली का रहने वाला एक शख्स अपनी कार से आगरा घूमने के लिए गया था। इसी दौरान परिक्रमा लगा रहे युवक से उसकी कार छू गई।

कार से उतार कर मारा

इसी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। युवकों ने पर्यटक को कार से उतार लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। आरोपियों से बचने के लिए शख्स भागकर एक दुकान में घुस गया, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे-पीछे दुकान में घुस गए।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

यहां भी आरोपियों ने शख्स को जमकर पीटा। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन युवक पर्यटक पर लाठियां बरसा रहे हैं। हालांकि बाद में कुछ और लोगों ने आकर पर्यटक की जान बचाई। वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola