Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) स्थित हिंडन एलिवेटेड रोड (Hindon Elevated Road) पर वीडियो रील्स (Reels) बनाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब यहां का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। पुलिस ने छह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हाथों में गिलास और गले में हथियार
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग हिंडन एलिवेटेड रोड पर अपनी एसयूपी गाड़ी रोक कर खड़े हैं। उनके हाथों में कथित तौर पर गिलास हैं। हथियारों के साथ हाईवे पर हरियाणवी गानों पर डांस भी कर रहे हैं। उन्हीं में से कुछ लोग वीडिया बना रहे हैं।
गाड़ी नंबर के आधार पर हुई जिम संचालक की पहचान
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वीडियो में दिख रही एसयूवी गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान कवि नगर निवासी राजा चौधरी के रूप में की गई है। इंदिरापुरम के एसीपी स्वतंत्र सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। एसीपी ने कहा कि राजा चौधरी जिम चलाता था।
यह भी पढ़ेंः एलिवेटेड रोड पर Reels और Video बनाने वालों की अब खैर नहीं, प्रशासन ने उठाया ये कदम
छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजा चौधरी और उनके पांच साथियों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। बता दें कि अभी तक हिंडन एलिवेटेड रोड पर निरगानी के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, इसलिए वहां वीडियो बनाए जाने के मामले सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही सामने आते हैं।
हिंडन एलिवेटेड रोड पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
बता दें कि गाजियाबाद पुलिस हिंडन एलिवेटेड रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रही है। इसके लिए एक प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया है। अधिकारी अनुसार सीसीटीवी लग जाने के बाद रोड पर वीडियो बनाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 hr agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
21 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines